मार काट
आओ देखें कौन किस पर रहा भारी !
जिन्दगी की दौड़ में किस की किस पर चली आरी !!
विभीषण का विश्वश्घात मौत बना लंकेश की !
तो कौरव पांडव बलि चढ़े द्रोपदी के केश की !!
अमेरिका मे कील ठोकी लादेन और सद्दाम ने !
तो अंग्रेजी सियासत को उखाड फेंका आजाद भगत जैसे नाम ने !!
जहाँ डाकुओं ने मारा राह चलतों को!
वंही पुलिस ने मारा गरीबी मे पलतो को !!
बिहार पर भारी थी लालू की सरकार !
तो यूपी को ले डूबी माया और मुलायम की तकरार !!
राजीव गाँधी को बोफोर्स ने मारा !
तो बेरोजगारों को नेताओं की सोर्स ने मारा !!
कांग्रेस को मार गया महंगाई और ब्याज !
तो अटल को मार गया एक नन्हा सा प्याज !!
जहाँ डाक सेवा को टेलीफोन ने मारा !
वहीं लालू पर भारी पड़ा पशुओं का चारा !!
क्रिकेट ने मारा हॉकी को !
तो गोभी ने मारा लोकी को !!
टेस्ट पर वन डे की मार थी !
तो ट्वेंटी वन डे पर हथियार थी !!
जहाँ चैपल ने गांगुली को भेजा वापस हुगली पर !
वहीँ सहवाग बाहर हुआ दर्शको की गुगली पर !!
रेडियो को टीवी ने मारा !
तो पति को बीवी ने मारा !!
जहाँ मुलायम को भारी पड़ी पुलिस की भरती !
वहीं अमिताभ को ले डूबी किसानो की धरती !!
संजू बाबा को भारी पड़े मुम्बई के बम धमाके !
तो टीवी सीरियल को ले डूबे सिद्धू के ठहाके !!
काले हीरण भारी थे सलमान पर !
तो अजहर शर्मशार थे मैच फिक्सिंग के अपमान पर !!
जहाँ रिलान्स को मारा टाटा ने !
वंही रिलेक्सो को काटा बाटा ने !!
सोनू शानू को मार गया !
तो पेस सानिया से हार गया !!
ऐसा ही सबका लेखा जोखा है !
सब सच है कुछ भी नही अनोखा है !!
WE REPAIR OTHERS
who said,"you lost"
0 comments