गिरना भी बड़ा अजीब होता है - अब देखो प्रिन्स गड्ढे में गिरा और करोडपति हो गया !
मेरा एक दोस्त शेयर मार्केट में गिरा और रोडपति हो गया !!
प्रिन्स गड्ढे में क्या गिरा बच्चो के खिलाफ तो जैसे क्रांति का कोई बम्ब फूटा !
और उस दिन उस गाँव के हर बाप ने अपने बेटो को धर के कूटा !!
बोला नालायक प्रिन्स मालामाल हो गया तू कहाँ हाथ मल रहा था !
अरे उसने गड्ढा देखा नहीं तू ही क्यों देख कर चल रहा था !!
उसके बाद तो लोगो ने अपने बछो को खूब गड्ढो में धकेला !
लकिन जो करोडपति हुआ वो बच्चा था प्रिन्स बिलकुल अकेला !!
WE REPAIR OTHERS
who said,"you lost"
दो दोस्तों की ये एक कहानी है !
रामू और दीनो की इसमें एक परेशानी है !!
दोनों एक दुसरे पर मरते थे !
इसलिए हर काम एक साथ मिलकर करते थे !!
एक दिन दोनों पहुंचे रामू की ससुराल !
और सामने आ खड़ा हुआ एक अनचाहा सवाल !!
सफ़र की थकान ने उनकी भूख बढाई थी !!
इसलिए रामू की सास ने बड़े प्यार से खीर बनाई थी !!
खीर बहुत गरम थी दोनों भूख में ये भी भूल गए !
इसलिए तो अनचाही आफत से झूल गए !!
रामू ने चम्मच भरकर मुह में डाली !
खीर इतनी गरम थी की मुह से निकली गाली !!
सांप के मुह में जैसे चक्चुन्दर आ गई ,
बाहर निकाले तो शान गई !
और अन्दर निगले तो जान गई !!
गरम खीर एक मिनट मुह में रही तो आँखों से पानी बहने लगा !
सास ने समझा रामू रोने लगा !!
बोली बेटा तुम रो क्यों रहे हो बताओ तो सही !
रामू बोला- क्या बताऊँ माताजी घर में मेरी माँ बीमार है बस उसी की याद आ गई !!
रामू ने तो बहाने से खुद को बचा लिया !
पर दीनू ने भी अनजाने में खीर का चम्मच भरके खा लिया !!
खीर गरम थी इसलिए दीनू की आँखों से भी बह निकली पानी की धारा !
अब तू क्यों रोने लगा मौसी ने उसे पुकारा !!
और मुह बिगड़ कर बोला - मौसी , इसकी माँ हमारे साथ ये क्या करगई !
कुछ देर पहले बीमार हुई थी और अभी अभी मर गई !!
कहीं खीर में ही कुछ परेशानी तो नहीं मौसी ने दिमाग चलाया !
इसलिए एक चम्मच खीर खुद को भी खिलाया !!
उनकी आँखों से भी पानी बहने लगा !
अब माजी आपको क्या हुआ रामू कहने लगा !!
सास बोली- तुम्हारी माँ ने मुझे भी ऊपर बुलाने की सिफारिश लगाई है !
इसीलिए तो यमराज ने मुझे लाने को अपनी फौज भगाई है !!
आमिर और गरीब का फासला
इतिहास हवाएं लिखती है !
उनकी रोटी आज भी मिटटी के चूल्हे पर सिकती है !!
इतिहास हवाएं लिखतीहै ....................
अमीरों के पास रहने को महल या कोठी है !
लकिन गरोबो की तो झोपडी भी टूटी है !!
गरीब निम्बू को खाता है !
आमिर उसको बदन पर लगताहै !!
आमिर महंगे वाली सिगरेट पीता है !
गरीब मुश्किल से बीडी पीकर जीता है !!
आमिर की सिगरेट भी लाइटर से जलती है !
गरीब की जेब में अब तो माचिस भी मुश्किल से मिलती है !!
अरे अब तो माचिस भी पैसे के बजाय रूपयेमें बिकती है ...........
इतिहास हवाए लिखती है ...................
आमिर चैन से सोता है !
गरीब सपने में भी रोता है !!
आमिर के पास घूमने को कार है !
गरीब की साइकल भी बेकारहै !!
आमिर के पास पीने को शराब है !
गरीब का तो पानी भी ख़राब है !!
आमिर के लिए खाने को ब्याज बरसता है !
जबकि गरीब बेचारा रोटी के साथ प्याज को भी तरसता है !!
अब तो गरीबो की कही जाने वाली प्याज भी सोने के भाव बिकती है .................
इतिहास हवाएं लिखती है .......................
अमीरों की जेब भारी है !
गरीबो के लिए सिर्फ बेकारी है !!
आमिर का कुत्ता भी मुसीबतों से दूर है !
गरीब बेचारा तो मजदूर या मजबूर है !!
अमीरों के एक बच्चे के लिए कई कई कमरे होते है !
गरीबो के सारे बच्चे एक ही कमरे में सोते है !!
आमिर और आमिर होता जार हा है !
गरीब बचा खुचा भी खोता जा रहा है !!
गरीब की थाली आज तो और भी खाली दिखती है .........
इतिहास हवाएं लिखती है.............
लकिन गरीब हर जगह नहीं अभागे है !
जनसँख्या के मामले में ये अमीरों से आगे है !!
आमिर के घर में दो बच्चो में ही मौज है !
पर गरीब के घर में दस या बारह की फौज है !!
पैसो के बावजूद अमीरों की लडकियों के पास पास कपड़ो की तंगी है !
कपड़ो पर बहुत खर्च करने के बावजूद भी वो आधी नंगी है !!
सो बातो की एक बात है आमिर सिर्फ पैसो से आमिर होता है !
अरे कोई उससे पूछो तो सही पता नहीं कितनी गलियों के नुक्कड़ पर उसका जमीर रोता है !!
उनके घरो में आज भी उनकी अमीरी की बेशरम गरीबी दिखती है ....................
इतिहास हवाए लिखती है ..................................