अपना भारत डूब गया ...........................
नेताओं के भाषण में !
सरकार के प्रशासन में !!
बाबा रामदेव के आसन में !
और भ्रष्ट मंत्रियों के शासन में !!
अपना भारत डूब गया ...........................
जनता की नरमी में !
पुलिस की बेशर्मी में !!
कलयुग की अधर्मी में !
और दिल्ली की गर्मी में !!
अपना भारत डूब गया ...........................
बढती बेरोजगारी में !
महंगी तरकारी में !!
गरीबो की बेकारी में !
और महिलाओं की लाचारी में !!
अपना भारत डूब गया ...........................
पाकिस्तान से तकरार में !
कश्मीर के आकार में !!
गठबंधन की सरकार में !
और महंगाई की मार में !!
अपना भारत डूब गया ...........................
मंत्रियों के खर्चे में !
फिल्मकारों के चर्चे में !!
बेवक्त के चुनाओं में !
और लोगो की सोई हुई आत्माओ में !!
अपना भारत डूब गया ...........................
0 comments