Followers

WELCOME TO..... arunlbst.blogspot.com

WE REPAIR OTHERS


who said,"you lost"

आमिर और गरीब का फासला

Posted by Arun Kumar Friday, May 14, 2010

आमिर और गरीब का फासला 
इतिहास हवाएं लिखती है !
उनकी रोटी आज भी मिटटी के चूल्हे पर सिकती है !!
इतिहास हवाएं लिखतीहै ....................
अमीरों के पास रहने को महल या कोठी है !
लकिन गरोबो की तो झोपडी भी टूटी है !!
गरीब निम्बू को खाता है !
आमिर उसको बदन पर लगताहै !!
आमिर महंगे वाली सिगरेट पीता है !
गरीब मुश्किल से बीडी पीकर जीता है !!
 आमिर की सिगरेट भी लाइटर से जलती है !
गरीब की जेब में अब तो माचिस भी मुश्किल से मिलती है !!
अरे अब तो माचिस भी पैसे के बजाय रूपयेमें बिकती  है ...........
इतिहास हवाए लिखती है ...................
आमिर चैन से सोता है !
गरीब सपने में भी रोता है !!
आमिर के पास घूमने को कार है !
गरीब की साइकल भी बेकारहै !!
आमिर के पास पीने को शराब है !
गरीब का तो पानी भी ख़राब है !!
आमिर के लिए खाने को ब्याज बरसता है  !
जबकि गरीब बेचारा रोटी के साथ प्याज को भी तरसता है !!
अब तो गरीबो की कही जाने वाली  प्याज भी सोने के भाव बिकती है .................
इतिहास हवाएं लिखती है .......................
अमीरों की जेब भारी है !
गरीबो के लिए सिर्फ बेकारी है !!
आमिर का कुत्ता भी मुसीबतों से दूर है !
गरीब बेचारा तो मजदूर या  मजबूर है !!
अमीरों  के एक बच्चे के लिए कई कई कमरे होते है !
गरीबो के सारे बच्चे एक ही कमरे में सोते है !!
आमिर और आमिर होता जार हा है !
गरीब बचा खुचा भी खोता जा रहा है !!
गरीब की थाली आज तो और भी खाली दिखती है .........
इतिहास हवाएं लिखती है.............
लकिन गरीब हर जगह नहीं अभागे है !
जनसँख्या के मामले में ये अमीरों से आगे है !!
आमिर  के घर में दो बच्चो में ही मौज है !
पर गरीब के घर में दस या बारह की फौज है !!
पैसो के बावजूद अमीरों की लडकियों के पास पास कपड़ो की तंगी है !
कपड़ो पर बहुत खर्च करने के बावजूद भी वो आधी नंगी है !!
सो बातो की एक बात है आमिर सिर्फ पैसो से आमिर होता है !
अरे कोई उससे पूछो  तो सही पता नहीं कितनी गलियों के नुक्कड़ पर उसका जमीर रोता है !!
उनके घरो में आज भी उनकी अमीरी की बेशरम गरीबी दिखती है ....................
इतिहास हवाए लिखती है
..................................

0 comments

Post a Comment